चेहरे को चमकदार और ग्लोइंग बनाने के 5 घरेलू नुस्खे – रसायन नहीं, सिर्फ प्राकृतिक चीज़ें

Content:

क्या आपकी स्किन डल और थकी-थकी लगती है?

क्या आपके चेहरे पर काले काले धब्बे और कील मुंहासों ने परेशान किया हुआ है। क्या सारे उपाय करके थक चुके है।क्या आप ब्यूटी पार्लर का खर्च नहीं उठाना चाहतीं लेकिन घर पर ग्लोइंग स्किन चाहती हैं?

डल - काला चेहरा - गोरा चेहरा 

तो आज जानिए 5 आसान घरेलू उपाय जो आपकी त्वचा को देंगे निखार, गोरापन, नमी और नैचुरल ग्लो: जो आपके चेहरे को ताजगी से भर देगा और नया जीवन प्रदान करेगा।।

तो चलिए जानते है।


1. 🍯 शहद और नींबू का मास्क, एक कटोरी में 1 चम्मच शुद्ध शहद में 5 बूँद नींबू मिलाएं, और चेहरे पर लगाएं रखे । 10 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें

👉 यह स्किन को साफ और चमकदार बनाता है

शहद और नींबू


2. 🌿 हल्दी और चंदन का फेस पैक : एक कटोरी में 1 चुटकी हल्दी + 1 चम्मच चंदन पाउडर + गुलाब जल अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को 15 मिनट चेहरे पर लगाएं रखे। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे से धोले।। कुछ दिनों बाद ही आपके चेहरे पर कील मुंहासों आना बंद हो जाएंगे।  

👉इससे चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और रंग निखरता है।

हल्दी और चन्दन 

3. 🍃 एलोवेरा जेल मसाज । रोज सुबह नींद से उठकर अपने घर के किसी खुले जगह पर जाए ।। खुली ताजी हवा को अपने चेहरे पर महसूस करे। और अपने पेड़ का ताजा एलोवेरा जेल निकाल कर सुबह 5 मिनट और रोज़ रात को ताज़ा एलोवेरा जेल से 5 मिनट चेहरे की मसाज करें

👉 यह स्किन को hydrate और tight बनाता है। और चेहरे से तनाव को दूर करता है।


एलोवेरा जेल 

4. 🧊 बर्फ से फेस मसाज भी कर सकते है।  या फिर आप कच्चे दूध को फ्रीजर जमा के उस बर्फ से भी मसाज कर सकते है।

या फिर खीरे के रस का बर्फ जमाकर भी मसाज कर सकते है। या गुलाब जल मिलाकर बर्फ बना सकती हैं। सुबह 1 बर्फ का टुकड़ा हल्के से चेहरे पर गोल घुमा घुमा कर मसाज करने से।

👉 इंस्टेंट ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर ग्लो लाता है


बर्फ से मसाज 

5. 🥒 खीरे का रस – Cooling Toner

खीरे को कद्दूकस करके एक कटोरी में छननी के द्वारा रस निकालें,कॉटन से पूरे चेहरे पर लगाएं । और खीरे का बचे हुए खीरे को थोड़ा बेसन, एक चुटकी हल्दी डालकर उसका पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाए। इस पेस्ट से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो और गोरापन आता है और साथ ही खीरे के रस को लगाने से, और पीने से ।

👉 जलन, टैनिंग और सूजन में राहत देता है।


खीरे का रस 


🔚 नियमित उपयोग से आप पाएंगी:


✔️ चमकदार स्किन

✔️ प्राकृतिक नमी

✔️ कोई साइड इफेक्ट नहीं

✔️ बिना क्रीम, बिना खर्चा


✍️: Author Dr.Priti Majumdar

Comments

Popular posts from this blog

गर्मियों में चेहरे की देखभाल के 5 देसी और असरदार उपाय – स्किन रहेगी फ्रेश और ग्लोइंग

चेहरे की झुर्रियों को हटाने के 5 आसान फेस योग – बिना क्रीम के पाएँ टाइट और ग्लोइंग त्वचा Face Yoga, Natural Beauty, Skincare, Wrinkle Removal

आँखों की थकान दूर करने के 3 आसान योग – मोबाइल यूज़र्स के लिए वरदान