गर्मियों में चेहरे की देखभाल के 5 देसी और असरदार उपाय – स्किन रहेगी फ्रेश और ग्लोइंग

 गर्मियों में चेहरे की देखभाल के 5 देसी और असरदार उपाय

गर्मी का मौसम आते ही चेहरा बेजान, टैन और चिपचिपा दिखने लगता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानें 5 असरदार देसी नुस्खे:


🌿 1. खीरे का फेस पैक लगाएं


खीरा स्किन को ठंडक देता है और टैनिंग हटाता है।

कैसे लगाएं: खीरे को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें और 15 मिनट चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें।



🍋 2. नींबू और शहद का मास्क


नींबू स्किन को क्लीन करता है और शहद उसे मॉइस्चराइज।

कैसे करें उपयोग: एक चम्मच नींबू का रस + एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इसको प्रतिदिन लगाने से धूप में जो काले टैंन को साफ करता है।





🧊 3. बर्फ से फेस मसाज करें

बर्फ से चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन टाइट लगती है।

टिप: एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर रब करें। या फिर बर्फ के टुकड़ों को एक बड़ी कटोरी में लेकर चेहरे पर सिकाई करें।




🌺 4. गुलाब जल से टोनिंग करें


गुलाब जल स्किन को ठंडा करता है और PH बैलेंस में रखता है।

रोज़ रात को सोने से पहले रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। आप पायेंगे एक गोरी और ग्लोइंग स्कीन।




🥒 5. बेसन और दही का फेस पैक


स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए बहुत असरदार है।

कैसे बनाएं: एक चम्मच बेसन + एक चम्मच दही मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धोलें।




🔔 Extra Tips:

दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं

बाहर जाते वक्त सनस्क्रीन लगाएं

हर रात चेहरा क्लीन करके ही सोएं


✍️: Author Dr.Priti Majumdar


Comments

Popular posts from this blog

चेहरे की झुर्रियों को हटाने के 5 आसान फेस योग – बिना क्रीम के पाएँ टाइट और ग्लोइंग त्वचा Face Yoga, Natural Beauty, Skincare, Wrinkle Removal

आँखों की थकान दूर करने के 3 आसान योग – मोबाइल यूज़र्स के लिए वरदान